उत्तराखंड

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी का नाम लिया गलत,कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह रहे ताकते

श्रीनगर।श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करते समय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियका गांधी की जुबान फिसल गई।उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का नाम दिनेश कौड़ियाल बोल दिया।प्रियका गांधी के गलत नाम लेने पर सभा में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह ताकते रहे।श्रीनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मैदान में हैं। बीते दिन प्रियंका गांधी अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करने के बाद श्रीनगर पहुंची और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. कांग्रेस की स्टार प्रचारक व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी उतराखंड के रंग में रंगी नजर आईं।

वहीं, उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।लेकिन जनता को संबोधित करते समय प्रियका गांधी की जुबान फिसल गई, उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का नाम दिनेश कौड़ियाल बोल दिया। प्रियका गांधी के गलत नाम लेने पर सभा में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह ताकते रहे। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बीते दिन चुनावी शोर थम चुका है। चुनाव-प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने दिग्गजों ने वोटरों को लुभाने के लिए खूब पसीना बहाया।वहीं प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार श्रीनगर विधानसभा में कांग्रेस की स्टार प्रचारक, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया. लेकिन इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई, उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का नाम दिनेश कौड़ियाल बोल दिया. प्रियका गांधी के गलत नाम लेने पर सभा में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह ताकते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *