हरिद्वार पंचायत चुनाव का बिगुल बजा

0
bihar-panchayat-chunav-result_1634892735

हरिद्वार।जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लक्सर में नामांकन के पहले दिन दावेदारों की भीड़ जुटी रही।इस दौरान 174 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया।

हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन लक्सर स्थित विकास खंड कार्यालय पर बड़ी संख्या में प्रधान और बीडीसी पद के लिए दावेदारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। जिसके चलते नामांकन स्थल पर केवल प्रत्याशी और दो प्रस्तावों को अंदर जाने दिया गया, बाकी उनके समर्थक बाहर ही खड़े रहे।

लक्सर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल और निर्वाचन अधिकारी टीआर मलेथा ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया और प्रशासनिक व्यवस्था को परखा।एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में लॉ एंड ऑर्डर खराब नहीं होने दिया जाएगा।क्षेत्र में धारा 144 पहले से ही लागू है।सख्ती से आदर्श आचार संहिता का पालन भी कराया जाएगा।

हरिद्वार पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।मंगलवार से नामांकन भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन लक्सर स्थित विकास खंड कार्यालय में 174 प्रत्याशियों ने नोमिनेशन कराया। इस दौरान भारी भीड़ जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed