उत्तराखंड

कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने की CM धामी की तारीफ,कही ये बात

देहरादून।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले की तारीफ की है। दरअसल, प्रेमचंद्र अग्रवाल ने जर्मनी जाने से पहले 74 कर्मचारियों की तबादला सूची जारी करवाई थी। तो वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन तबादलों पर रोक लगाने के आदेश दे दिए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस रूप से विपक्ष भी खुश नजर आ रहा है।

वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीख विपक्षी दल के किसी नेता ने की हो। इससे पहले हरीश रावत भी उनकी कुछ मामलों में तारीफ कर चुके हैं। वहीं अब तारीफ करने वालों की सूची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी जुड़ गए हैं।

उत्तराखंड में नियुक्तियों को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले की तारीफ की है। कांग्रेस अध्यक्ष करण माहर ने मुख्यमंत्री के उस फैसले का स्वागत किया है, जो तबादले पर रोक से जुड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *