उत्तराखंड

विधानसभा में कर्मचारियों की आंखों में आंसुओं का सैलाब,ऋतु खंडूड़ी के आगे गिड़गिड़ाए

देहरादून। विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने साल 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। जिसके बाद विधानसभा में कर्मचारियों में आंसुओं का सैलाब है। इनमें से ज्यादातर महिला कर्मचारी हैं, जो विधानसभा से नौकरी जाने के बाद फूट-फूट कर रो रही हैं। कई महिलाएं सत्ता के नजदीकियों की पत्नी या फिर परिवार से हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के ऐलान करते ही विधानसभा के हर एक गलियारे में कोई ना कोई आंसू छलकता नजर आया। इन पदों के निरस्तीकरण के ऐलान के बाद इन कर्मचारियों में गुस्सा भी देखने को मिला, जहां पर यह विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी को घेरते हुए नजर आए। लेकिन विधानसभा में कानून व्यवस्था बिगड़ते देख सुरक्षा बढ़ाई गई और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को सुरक्षित विधानसभा से रवाना किया गया।

विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने साल 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। जिसके बाद विधानसभा में कर्मचारियों में आंसुओं का सैलाब है। इनमें से ज्यादातर महिला कर्मचारी हैं, जो विधानसभा से नौकरी जाने के बाद फूट-फूट कर रो रही हैं। कई महिलाएं सत्ता के नजदीकियों की पत्नी या फिर परिवार से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *