उत्तराखंड

CM धामी ने बलिया नाला लैंडस्लाइड जोन का किया निरीक्षण

नैनीताल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल की जान बलिया नाला में हो रहे भूस्खलन का निरीक्षण किया। बलिया नाला में बीते कुछ सालों से लगातार भूस्खलन हो रहा है। वहीं, भू-वैज्ञानिक तत्काल बलिया नाला के ट्रीटमेंट की मांग कर चुके हैं।

बता दें कि बलिया नाला क्षेत्र में 1972 से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके बावजूद भी सरकार इस क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को रोकने में असफल रही है।जिससे अब नैनीताल के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।बलिया नाला क्षेत्र नैनीताल की बुनियाद माना जाता है।अगर इसी तरह से क्षेत्र में भूस्खलन होता रहा तो जल्द ही नैनीताल के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगेगा।

दरअसल, नैनीताल की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले बलिया नाला क्षेत्र में बीते कई सालों से लगातार भूस्खलन हो रहा है।दूसरे शब्दों में कहे तो बलिया नाला नैनीताल की जान है। बलिया नाला पर ही नैनीताल का भविष्य टिका हुआ है।रिपोर्ट में भू-वैज्ञानिक कह चुके है कि यदि तत्काल बलिया नाला का ट्रीटमेंट शुरू नहीं किया गया तो झील के आसपास के क्षेत्रों के अलावा नैनीताल शहर को भी भयंकर खतरा है। वैसे भी नैनीताल शहर भूस्खलन की भूखंड पर ही बसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *