उत्तराखंड

उत्तराखंड में PM मोदी के दौरे का ये है कार्यक्रम

देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से पहले बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन करेंगे।अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर 2022 को सुबह 7:55 बजे केदारनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 8.30 बजे से 9 बजे तक बाबा केदार का दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी केदारनाथ रोप-वे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।

दरअसल, 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम में वायुसेना के भारी माल वाहक चिनूक हेलीकॉप्टर से एटीवी वाहन पहुंचाया गया है। यह वही वाहन है, जिसमें सवार होकर प्रधानमंत्री केदारपुरी का दौरा करेंगे। इसके अलावा केदारनाथ धाम में बैरिकेडिंग लगनी भी शुरू हो गई है।

शिलान्यास के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे। जिसके बाद सुबह 10.30 बजे बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *