अखिर पूर्व सीएम हरीश रावत थाने के बाहर क्यों कर रहे हैं कसरत?

0
Screenshot_20221022-170827_Facebook

हरिद्वार।बहादराबाद मतगणना केंद्र पर पंचायत चुनाव की काउंटिंग के समय पुलिस पर पत्थरबाजी हुई थी। इसके खिलाफ कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज हुए हैं। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है।वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत भी इस मामले में मुखर हो गए हैं और रात भर बहादाराबाद थाना परिसर में धरने पर डटे रहे। रात के बाद सुबह हरीश रावत थाना परिसर में ही कसरत करते दिखाई दिए।

हरिद्वार के बहादराबाद थाने में चल रहे कांग्रेसियों के धरने में अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हो गए हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री पूरी रात धरने पर डटे रहे और मांगें पूरी ना होने तक धरना खत्म ना करने की बात कही।इस दौरान हरीश रावत बहादराबाद थाने के बाहर धोती पहने एक्सरसाइज करते दिखाई दिए। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि सत्तारूढ़ दल कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था और उन्हें अपेक्षा थी कि उनके हस्तक्षेप से मामला सुलझ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed