उत्तराखंड

CM धामी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर पहुंचे ,दीपावली की शुभकामनाएं दी

देहरादून।सीएम पुष्कर सिंह धामी आज पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के घर पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर बातचीत हुई। सीएम धामी ने रमेश पोखरियाल निशंक को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को भी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर उनसे भेंट की।इस दौरान सीएम धामी ने रमेश पोखरियाल निशंक को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे ऐसी उनकी कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *