रविवार को देहरादून में ड्रग्स के खिलाफ मैराथन,पुलिस ने जारी किया रूट प्लान
देहरादून।उत्तराखंड पुलिस की ओर से नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित रन फार यूनिटी के लिए रूट प्लान जारी कर दिया गया है।
कल यानी रविवार को दून में रिजर्व पुलिस लाइन से दौड़ शुरू होगी। पुलिस ने सभी शहरवासियों से रूट प्लान देखकर ही घर से निकलने की अपील की है।
रिजर्व पुलिस लाइन से सुबह 7:30 बजे दौड़ शुरू होकर आराघर टी जंक्शन, आराघर चौक, द्वारिका स्टोर चौक, सर्वे चौक, यूकेलिप्टस चौक, दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठबंगला से वापस इसी रूट से रिजर्व पुलिस लाइन आएगी।
यहां डायवर्ट किया जाएगा यातायात
रिस्पना से ईसी रोड, प्रिंस चौक, राजपुर रोड जाने वाले वाहन रिस्पना से आइएसबीटी की ओर भेजे जाएंगे,
आइएसबीटी से बल्लूपुर, सहारनपुर चौक, घंटाघर से राजपुर रोड जा सकते हैं।
धर्मपुर चौक, अग्रवाल बेकरी से आगे आराघर व रेसकोर्स की ओर यातायात बंद रहेगा।
सीएमआइ से आराघर की ओर कोई भी यातायात नहीं भेजा जाएगा।
एमकेपी, बुद्धा चौक, मनोज क्लीनिक, रोजगार तिराहे से कोई भी वाहन ईसी रोड की ओर नही भेजा जाएगा।
राजपुर रोड पर ग्रेट वैल्यू से बहल चौक के बीच वाहन एक ही लेन में चलेंगे।
आइटी पार्क से कोई भी वाहन धोरण पुल की ओर नही भेजे जाएंगे।
कांठ बंग्ला पुल से कोई भी वाहन कैनाल रोड़ पर नही भेजे जाएंगे।
इंदरबाबा मार्ग से कोई भी वाहन कैनाल रोड पर नहीं भेजे जाएंगे।
पुरानी चुंगी से कोई भी वाहन कैनाल रोड पर नहीं भेजे जाएंगे।

