महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने दिया इस्तीफा

0
WhatsApp Image 2023-02-12 at 11.20.47 AM

दिल्ली।कई राज्यों के राज्यपालों को आज बदला गया है और कई में फेरबदल देखने को मिला है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया। वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है।कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है।इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *