त्रिपुरा में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, चार मकान ध्वस्त

0
jagran-photo-1795899901640_m

त्रिपुरा में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, चार मकान ध्वस्त

अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में आशाबाड़ी सीमा चौकी के पास सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध तरीके से बनाए गए चार मकानों को शनिवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। बीएसएफ, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब दो नवंबर को इसी सीमा चौकी के पास तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर हमला किया था। इस घटना में सहायक कमांडेंट समेत बीएसएफ के चार जवान घायल हो गए थे।

हालांकि, बोक्सानगर थाने के प्रभारी अधिकारी हिमाद्री सरकार ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का बीएसएफ जवानों पर हुए हमले से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले संबंधित लोगों को पहले ही जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद नियमानुसार बेदखली अभियान चलाया गया।

वहीं, आशाबाड़ी में बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद से ही मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *