रिखणीखाल सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी धामी सरकार
रिखणीखाल सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी धामी सरकार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जनपद के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

