दिनेश आर्य के राज्यसभा नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
दिनेश आर्य के राज्यसभा नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को विधानसभा, देहरादून में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री दिनेश आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं।
नामांकन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण मौजूद रहे।

