नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

0
FB_IMG_1791271918092

नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

नानकमत्ता। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और स्वयं साफ-सफाई कर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उत्तराखंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, इसलिए धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के साथ बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को मजबूती मिली है। इसी भावना के तहत प्रदेश में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *