CM धामी से जूनियर हॉकी टीम के उपकप्तान, पिथौरागढ़ निवासी बॉबी सिंह धामी ने मुलाक़ात की
देहरादून।आज कैम्प कार्यालय में जूनियर एशिया कप-2023 में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उपकप्तान, पिथौरागढ़ निवासी बॉबी सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा जूनियर एशिया कप-2023 में बॉबी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।

