कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

0
Screenshot_20230613_161657_Facebook

देहरादून।शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने G20 समिट को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।मंत्री ने 20 जून तक सभी कार्यों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।बैठक के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने ट्रैफिक व्यवस्था सहित कई बातों को लेकर एसएसपी से सवाल जवाब किए। 26 से 28 जून तक नरेंद्रनगर ऋषिकेश में जी20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप तृतीय बैठक प्रस्तावित है।

रेलवे रोड स्थित एक होटल में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, एमडीडीए, नगर निगम, ऊर्जा निगम और पुलिस के अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यों की समीक्षा की. अधिकारियों से अभीतक के कार्यों की जानकारी लेकर उन्हें तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।पीडब्ल्यूडी और एडीडीए को समन्वय के साथ करने को भी कहा। 20 जून तक तैयारियों से जुड़े लगभग सभी कार्यों को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर उन्होंने संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

जानकी सेतु के पास सिंचाई विभाग के कार्यों की जांच के निर्देश काबीन मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए स्वर्गाश्रम पहुंचने वाले मेहमानों के लिए सड़कों का नवीनीकरण किया गया।इसके अलावा भी कई निर्माण कार्य हुए। स्थानीय लोगों की शिकायत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सेतु के पास एक सड़क बनने के बाद ही टूट चुकी है। सिंचाई विभाग से जुड़े निर्माण कार्यों को लेकर उन्होंने जांच के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर सचिव प्रशासन विनोद कुमार सुमन को कार्रवाई के लिए भी कहा।

मंत्री ने कहा कि तैयारियों से संबंधित हर एक कार्य स्थायी होना चाहिए, जिससे देश-दुनिया से सैर-सपाटे और तीर्थ दर्शन के लिए पहुंचने वाले सैलानियों के साथ लोकल लोगों को भी इसका लाभ मिले। नगर क्षेत्र की स्थिति भी इस आयोजन के जरिए और ज्यादा बेहतर हो सके। इसके बाद उन्होंने त्रिवेणीघाट पर निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।मौके पर शहरी विकास सचिव डॉ. विनय शंकर पांडेय, सचिव प्रशासन विनोद कुमार सुमन, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, सिंचाई विभाग के एसई आरके तिवारी, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण प्रदीप पांडे, सीडीओ झरना कामठान, एडीडीएम सचिव मोहन सिंह बर्निया, एडीएम रामजीशरण, ईई धीरेंद्र कुमार, शक्तिप्रसाद, एसपी ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, प्रभारी नगर आयुक्त तनवीर सिंह मारवाह, सीओ संदीप नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed