राष्ट्रपति मुर्मू ने कृष्ण अडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित

0
राष्ट्रपति-मुर्मू

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (31 मार्च) अनुभवी राजनेता लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंची और उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। लालकृष्ण आडवाणी की खराब सेहत को देखते हुए यह फैसला लिया गया।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *