उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ,पेयजल निगम चम्पावत का आज वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ,पेयजल निगम चम्पावत का आज वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ
पर्यवेक्षक इं० प्रकाश चन्द्र जोशी की निगरानी में नव कार्यकारिणी का गठन किया गया
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत सदस्यों के उत्पीड़न का घोर विरोध किया गया
भविष्य में यदि किसी भी सदस्य का उत्पीड़न किया गया तो संघ बिना किसी पूर्व सूचना के आंदोलन के लिए बाध्य होगा
आज दिनांक 27.11.2024 को उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पेयजल निगम का जनपद अधिवेशन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता इं० नरेन्द्र मोहन गड़कोटी एवं संचालन इं० अंकित कुमार द्वारा किया गया। बैठक में जनपद चम्पावत के उत्तराखण्ड पेयजल निगम के निर्माण शाखा चम्पावत एवं निर्माण इकाई, लोहाघाट के समस्त सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत सदस्यों के उत्पीड़न का घोर विरोध किया गया एवं भविष्य में यदि किसी भी सदस्य का उत्पीड़न किया गया तो संघ बिना किसी पूर्व सूचना के आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जनपद अधिवेशन में नयी कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संघ के पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत चम्पावत निर्माण शाखा में आहुत बैठक में पर्यवेक्षक इं० प्रकाश चन्द्र जोशी की निगरानी में नव कार्यकारिणी का गठन किया गया, अधिवेशन में निम्न पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
1. इं० अंकित कुमार जनपद अध्यक्ष, निर्माण शाखा, उ०पे०निगम, चम्पावत।
2. इं० दिनेश भट्ट जनपद उपाध्यक्ष, निर्माण इकाई, उ०पे० निगम, लोहाघाट।
3-इं० कमलेश चन्द्र त्रिपाठी जनपद सचिव, निर्माण इकाई, उ०पे०निगम, लोहाघाट।
4. इं० ललित मोहन भट्ट जनपद कोषाध्यक्ष, निर्माण शाखा, उ०पे० निगम, चम्पावत।


