उत्तराखंड

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ पेयजल निगम का जनपद पिथौरागढ़ का आज वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ पेयजल निगम का जनपद पिथौरागढ़ का आज वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ

पर्यवेक्षक इं० प्रकाश चन्द्र जोशी की निगरानी में नव कार्यकारिणी का गठन किया गया

पिथौरागढ़।आज दिनांक 26.11.2024 को उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ पेयजल निगम का जनपद अधिवेशन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता इं० पियूष डिमरी एंव चालन इं० कवीन्द्र विष्ट द्वारा किया गया। बैठक में जनपद पिथौरागढ़ के समस्त सदस्यों सहित डीडीहाट एंव गंगोलीहाट के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत सदस्यों के उत्पीड़न का घोर विरोध किया गया एंव भविष्य में यदि किसी भी सदस्य का उत्पीड़न किया गया तो संघ बिना किसी पूर्व सूचना के आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

जनपद अधिवेशन में नयी कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संघ के पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ निर्माण शाखा में आहूत बैठक में पर्यवेक्षक इं० प्रकाश चन्द्र जोशी की निगरानी में नव कार्यकारिणी का गठन किया गया अधिवेशन में निम्न पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

1. इं० अभिषेक जनपद अध्यक्ष, निर्माण इकाई, उ०पे०नि०, पिथौरागढ।

2. इं० रमेश मेहरा जनपद उपाध्यक्ष, निर्माण शाखा, उ०पे०नि०, डीडीहाट।

3. इं० रवि सामन्त जनपद सचिव, निर्माण शाखा, उ०पे०नि०, गंगोलीहाट।

4. इं० कल्पना मेहता जनपद कोषाध्यक्ष, निर्माण इकाई, उ०पे०नि०, पिथौरागढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *