उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की मेहनत रंग लाई,सुप्रीम कोर्ट ने पक्ष में फैसला सुनाया
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की मेहनत रंग लाई,सुप्रीम कोर्ट ने पक्ष में फैसला सुनाया
देहरादून।वर्ष 1996 से संहत वेतन पर कार्य कर रहे कर्मचारियों, जिनका नियमितीकरण वर्ष 2003 में हुआ था, की वर्षों पुरानी मांग के सम्बन्ध में वाद श्री गजेन्द्र कपिल बनाम उत्तराखण्ड राज्य एवं अन्य मा० उच्च न्यायालय की डबल बेंच में विचाराधीन था। हमारे संगठन के अथक प्रयास से उक्त वाद का निर्णय कर्मचारियों के पक्ष में दिनांक 11.06.2024 को सुनाया गया था।

उक्त निर्णय के उपरान्त कर्मचारियों के विरूद्ध शासन द्वारा माननीय सर्वोच न्यायलय में वाद दायर किया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वाद सं0-53144/2024 में दिनांक 17.12.2024 को वाद का निर्णय कर्मचारियों के पक्ष में सुनाया गया है, जिससे कर्मचारियों के मध्य खुशी की लहर दौड़ गयी है।

श्री गजेन्द्र कुमार कपिल द्वारा कर्मचारी हितों में कई वर्षों से निरन्तर कार्य किया जा रहा है। श्री गजेन्द्र कुमार कपिल सेवानिवृत्ति उपरान्त भी लगातार कर्मचरीहितों का ध्यान रखते हुये तन, मन एवं धन से कर्मचारियों की सेवा में लगे हुये हैं। उक्त कार्यवाही में संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरीश जोशी, प्रदेश महामंत्री श्री नन्दलाल जोशी तथा श्री जीवन सिंह चिल्वाल, शाखा अध्यक्ष, हल्द्वानी का विशेष सहयोग रहा। इनके अथक प्रयास से उक्त सेवा का लाभ समस्त कर्मचारियों को मिलना सम्भव हो पाया है। उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ शासन / प्रशासन से अपील करता है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय से कर्मचारी हित में निर्णय प्राप्त होने के फलस्वरूप माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को शीर्ष प्राथमिकता पर लागू करते हुये समस्त कर्मचारियों को लाभ प्रदान करने का कष्ट करेंगे।

कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक, श्री गजेन्द्र कुमार कपिल, जो कि वर्तमान में भी कर्मचारी हितों में कार्य कर रहे हैं, का धन्यवाद प्रेषित करते हुये कर्मचारी संघ के समस्त कर्मचारीगण श्री गजेन्द्र कपिल जी को बधाई देते हैं।
इस उपलक्ष्य में दिनांक 19.12.2024 को उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों श्री नन्दलाल जोशी, श्री विनोद कुमार वर्मा श्री अरविन्द कुमार, श्री महावीर रतूड़ी, श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री विमल भण्डारी, श्री नन्दन, श्री मोहन सिंह बिष्ट, चन्द्र मोहन जगूड़ी, श्री प्रताप सिह रावत, श्री भरत सिंह पंवार, श्री गब्बर सिंह, श्री विचित्रमणी, श्री जयवीर सिंह राणा, श्री ललित, श्री भरत सिंह पंवार तथा श्री मनोज कुमार द्वारा मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जताई गयी।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्णीत वाद के अनुसार उक्त का लाभ उत्तराखण्ड जल संस्थान के कर्मचारियों को प्रदान करने हेतु मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन, पेयजल सचिव, उत्तराखण्ड शासन तथा मुख्य महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड जल संस्थान, देहरादून को उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ द्वारा पत्र प्रेषित किया जा चुका है।

