यूपी में बिजली का निजीकरण: विरोध में लामबंद हुए उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के साथ कई संगठन
यूपी में बिजली का निजीकरण: विरोध में लामबंद हुए उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के साथ कई संगठन
देहरादून।आज दिनांक 19.12.2024 को नैशनल कोर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलैक्ट्रिक इम्पलाईज एवं इंजीनियर्स के बैनर तले उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन एवं अन्य संगठनों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वाचंल एवं दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के अनैतिक एवं असंवैधानिक फैसले के विरोध में ऊर्जा भवन मुख्यालय, देहरादून के साथ-साथ राज्य के तीनों निगमों के विभिन्न कार्यालयों में विरोध प्रर्दशन किये गये।

सभा की अध्यक्षता इं० युद्धवीर सिंह तोमर, अध्यक्ष उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा की गई तथा संचालन उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव इं० राहुल चानना द्वारा किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने सर्वप्रथम काकोरी कांन्ति के अमर शहीदों के बलिदान दिवस पर शहीदों को नमन किया एवं सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण की कार्यवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा यदि निजीकरण की यह व्यवस्था कार्मिकों पर थोपी जाती है तो उत्तराखण्ड में ऊर्जा के कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश के कर्मचारी संगठन के समर्थन में आन्दोलन से पीछे नहीं हटेंगे। वक्ताओं ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री जी इस प्रकरण में हस्तक्षेप करें तथा तत्तकाल निजीकरण की कार्यवाही को रोकते हुए कर्मचारी संगठन से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालें।
सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल प्रभाव से निजीकरण की कार्यवाही को रद्द कर देनी चाहिए तथा कर्मचारी संगठनों से समन्वय स्थापित करते हुए राज्य व कार्मिक हित में निर्णय लेना चाहिए। सभा को उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष इं० अनिल मिश्रा, इं० सुधीर कुमार, इं० कार्तिकेय दुबे, पावर लेखा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री चित्र सिंह, श्री एच०एस रावत, विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि, हाईड्रो इलैक्ट्रिक इम्पलाईज यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री सुनील तंवर ईत्यादि ने सम्बोधित किया।
आज की सभा में सर्वश्री इं० युद्धवीर सिंह तोमर, राहुल चानना, विवके राजपूत, जसवन्त सिंह, अनिल मिश्रा, चित्र सिंह, एच०एस० रावत, विनोद कवि, सुनील तंवर, राहुल जैन, विकास गुप्ता, सौरभ पांडे, अमित रंजन, कार्तिकेय दुबे, स्वेता पूर्णिया, प्रदीप पंत, मनदीप राणा, अनिल धीमान, प्रवेश कुमार, अर्चित भट्ट, साक्षी बिष्ट, कल्पना, सवीता, मनोज, सतेन्द्र सिंह नेगी, स्नेहा, अनिल नौटियाल, महेश कुमार, रेनू, निलाम्बरी थापा, प्रीति रावत, सुजाता, अमित चौहान, राजेन्द्र भण्डारी ईत्यादि उपस्थित रहे।

