इस अभियंता को मिली ये जिम्मेदारी
कार्यालय आदेश
श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता उत्तराखण्ड जल संस्थान गोपेश्वर 60 वर्ष की अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर दिनांक 31.01.2025 की अपरान्ह से सेवानिवृत्त हो जायेंगे। श्री संजय कुमार श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति से शाखा गोपेश्वर में अधिशासी अभियन्ता का पद रिक्त हो जायेगा।

श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, को निर्देशित किया जाता है कि आप अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, गोपेश्वर का कार्यभार श्री सुशील कुमार सैनी, प्रभारी अधीक्षण अभियन्ता उत्तराखण्ड जल संस्थान चमोली को सौंपकर सेवामुक्त हो जाएं। यह प्रबन्ध व्यवस्था नितान्त अस्थायी रूप से अग्रिम आदेशों तक के लिए की जा रही है। नियमित व्यवस्था होने पर यह प्रबन्ध व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जायेगी।

