उत्तराखंड

पी.डब्लू डी (प्रांतीय खंड),दून ने हरेला पर पौधे रोप पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पी.डब्लू डी (प्रांतीय खंड),दून ने हरेला पर पौधे रोप पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून।आज खुशहाली और हरियाली के पावन पर्व हरेला पर लोक निर्माण विभाग ने सचिव लोक निर्माण विभाग डॉक्टर पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में देहरादून शहर में 1000 से अधिक पौधों का रोपण किया।

सचिव डॉक्टर पांडेय ने स्वयं मौके पर आकर राजपुर रोड पर पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सभी को अधिकाधिक पौध रोपण कर हरियाली लाने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही धरती माँ के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए कि राज्य के समस्त खंडों का वृक्षारोपण हेतु पूरे मानसून काल का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अभियान चलाकर मार्ग के किनारे रिक्त स्थानों, निरीक्षण भवनो एवं सार्वजनिक स्थानों इत्यादि पर वृक्षारोपण कराया जाय। साथ ही इन्हें संरक्षित रखने हेतु ट्री गार्ड लगाने एवं इनके रखरखाव हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पौधारोपण के अभियान को सफल बनाने एवं इस कार्य में लगे अधिकारियों कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अलग अलग स्थानों पर किए गए पौधारोपण अभियान में स्वयं प्रमुख अभियंता श्री राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता रंजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी एवं प्रवीण कर्णवाल ने मौके पर जाकर उत्साह वर्धन किया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा ओल्ड मसूरी रोड, हथीबाड़कला से बाबा की कुटिया, कैनाल रोड, नागल से किरसाली चौक मार्ग, धोरण क्षेत्र, शिमला बाईपास मढ़ा इत्यादि स्थानों पर पौधों का रोपण किया गया।लोक निर्माण विभाग द्वारा इस अभियान को पूरे मानसून काल में चलाए रखने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *