मुख्य सचिव ने जारी किए ये महत्वपूर्ण आदेश
प्रेषक,
आनन्द बर्द्धन,
मुख्य सचिव,
उत्तराखण्ड शासन ।
सेवा में,
1. समस्त प्रमुख सचिव / सचिव/ प्रभारी सचिव, उत्तराखण्ड शासन।
2. समस्त मण्डलायुक्त ।
3. समस्त जिलाधिकारी, उत्तराखण्ड ।
4. समस्त विभागाध्यक्ष / कार्यालयाध्यक्ष, उत्तराखण्ड ।
अगत देहरादूनः दिनाँकः०। जुलाई, 2025
5. महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड संस्कृति अनुभाग विषय: “आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के सम्बन्ध में।
महोदय,
जैसा कि आपको विदित है कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2022 से देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् अनेक जनउपयोगी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को संचालित करते हुए आम जनमानस तक पहुँचाने के लिये समयबद्ध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

2-भारत सरकार द्वारा की गयी पहल के क्रम में वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत देश के आम जनमानस में राष्ट्र के प्रति समर्पण, देशभक्ति एवं आस्था का भाव पैदा करने के लिये देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसी क्रम में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सं-D.O No. 42-22/119/2022-AKAM(Pt.II), दिनांक 25.07.2025 (छायाप्रति संलग्न) द्वारा ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्नांकित तीन चरणों में समयबद्ध कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं:-

प्रथम चरण- दिनांक 02 अगस्त से 08 अगस्त, 2025
– स्कूलों की दीवारों और बोडौं को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाना।
– संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई प्रदर्शनियों (www-harghartiranga-com के डाउनलोड अनुभाग में उपलब्ध) का प्रदर्शन शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में 79 चिन्हित स्थानों पर किया जाएगा। उपरोक्त प्रदर्शन मा० मुख्यमंत्री / मा० राज्यपाल / मा० उपराज्यपाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्वों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी किया जायेगा।
– स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन।
– सैनिकों और पुलिसकर्मियों को राखियाँ भेजने में सुविधा के लिए डाक विभाग के साथ समन्वय में तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित करना।
आदि का विक्रा का प्रात्साहित करक स्थानाय बाज़ारों में तिरंगा प्रकाश और सजावट की जाये।
स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय बाज़ार के माध्यम से बिक्री और वितरण का प्रबंधन करेंगी।
पीआईबी और डीआईपीआर के माध्यम से मीडिया प्रवर्धन सुनिश्चित किया जायेगा।
(कार्यवाही-संस्कृति / शहरी विकास विभाग / ग्राम्य विकास विभाग / पंचायती राज / परिवहन / बेसिक शिक्षा / माध्यमिक शिक्षा / उच्च शिक्षा / सूचना एवं जनसंपर्क/तकनीकी शिक्षा/गृह/पुलिस महानिदेशक / पंचायती राज/कृषि/उद्यान / आयुष/खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति / पशुपालन / कार्यक्रम
कियान्वयन / महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग)
तृतीय चरण- दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त, 2025
– सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बाँधों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किया जायेगा।
– नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने और उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। (कार्यवाही-समस्त विभाग)
3-आपसे अपेक्षा की जाती है कि अपने अधीनस्थ कार्यालयों/ शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारीगण / कार्मिकों को तिरंगे वितरित कर अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाये जाने हेतु प्रेरित करें एवं साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु प्रोत्साहित करेंगे।
4-उपरोक्त चरणों में उल्लिखित गतिविधियों/कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं सफल सम्पादन किये जाने हेतु प्रत्येक जनपद के जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।
5-अतः आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल क्रियान्वयन हेतु अपने-अपने विभागों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाये।
संलग्नक-यथोक्त।

