उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने कमला नगर स्थित पेयजल निगम कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन

देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की ओर से पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 15. 09.2025 को उत्तराखंड पेयजल निगम कार्यालय कमला नगर देहरादून स्थित परिसर में अपराहन 4:00 बजे से पांचवें चरण के आंदोलन/गेट मीटिंग मे भारी तादाद में कर्मचारियों ने प्रतिभा किया l जिसकी अध्यक्षता राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश पंत ने की एवं कार्यक्रम का संचालन महासंघ के प्रदेश महासचिव श्याम सिंह नेगी ने किया l

गेटमीटिंग में उपस्थित तमाम वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में सरकार की नीतियों के विरोध मे सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने एव आंदोलन को और उग्र करने का आह्वान किया गया । राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 04.09.25 से 26.09.2025 तक सभी निगम मुख्यालयों में गेट मीटिंग के द्वारा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध दर्ज किया जाएगा एवं आने समय में बिशाल आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी आज के गेट मीटिंग सभा में राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश पंत ने अपने संबोधन में कहा है कि सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा न लें तथा समय रहते कार्यवाही करें l

महासंघ के संरक्षक बीएस रावत, दिनेश गोसाई जी ने अपने संबोधन में कहा है कि सरकार एवं शासन द्वारा माननीय न्यायालय के आदेशो की भी अनदेखी की जा रही है तथा नियमितिकरण नियमावली को शीघ्र जारी करें l महासंघ प्रदेश महासचिव श्याम सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा है कि सरकार/शासन से बार-बार अनुरोध करने के उपरांत कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया है जिसके कारण महासंघ द्वारा बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया गया है l

महासंघ के मुख्य सलाहकार विजय खाली ने अपने संबोधन में कहा है कि यदि सरकार एवं शासन द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2025 तक राज्य में नियमितीकरण की नियमावली लागू नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा । महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश रमोला ने अपने वक्तव्य मे सभी कर्मचारियों से आंदोलन में एकजुट एव सहयोग का आवाहन किया गया। गढ़वाल मंडल विकास निगम महासंघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने अपने वक्तव्य में महासंघ के सभी घटक संघ के कर्मचारियो से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है l

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी कर्मचारी आपसी मतभेद भूलकर एक साथ आये और यदि सरकार अनुशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करने की आवश्यकता है l महासंघ के कोषाध्यक्ष मेजपाल सिंह ने संबोधन में कहा है कि महासंघ की पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ बैठक में समझौते के अनुसार शासन को राजकीय कर्मचारियों एवम निगम के कर्मचारियों को एक साथ शासनादेश जारी नहीं किये जा रहे हैं जिससे कर्मचारियों में भारी गुस्सा है l

वन निगम महासंघ के अध्यक्ष टी.एस. बिष्ट ने अपने वक्तव्य में महासंघ के सभी घटक संघ के कर्मचारी से सहयोग की अपील करते हुए इस लड़ाई को एक साथ मिलकर लड़ें लड़ने का आवाहन किया गया । गेट मीटिंग में सभी निगमो के कर्मचारियो भारी संख्या मे उपस्थित होकर योगदान दिया गया l

बीएस रावत, दिनेश गोसाई, दिनेश पंत, विजय खाली, श्याम सिंह नेगी, राजेश रमोला , आशीष उनियाल,कैलाश पैन्यूली, रामचंद्र सेमवाल, अरविंद सिंह नेगी शिशुपाल सिंह रावत, टीएस बिष्ट,ओम प्रकाश भट्ट, अनुराग नौटियाल, मेजपाल सिंह, धन सिंह चौहान, प्रेम सिंह नेगी, अनिल भट्ट, जीवानंद भट्ट, दिनेश लाल, नंदकिशोर तिवारी, बुद्धि सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह, शाही जी, शाकुम्भरी रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, हरीश शाह, मनमोहन चौधरी, शिवप्रसाद शर्मा, चतर सिंह, जयदेव, रविकांत, अतुल कुमार रविंदर असवाल, अनिल उनियाल, कमलेश्वर पेटवाल, गौरव बरथवाल, लक्ष्मी नारायण भट्ट, अनिरुद्ध कठैत, हेमंत कुमार, पंकज मार्तोलिया, अजय रावत, बच्चन सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, इंजीनियर अजय बेलवाल, इंजीनियर रामकुमार जी, शुभम कोठारी आदि कर्मचारी साथी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *