उत्तराखंड

दून में 27 मांगों का समाधान नहीं होने पर भड़के डिप्लोमा इंजीनियर्स

दून में 27 मांगों का समाधान नहीं होने पर भड़के डिप्लोमा इंजीनियर्स 

प्रदेश में 35 शाखाओं में 3800 से भी अधिक इंजीनियरों द्वारा आन्दोलन बैठकों में प्रतिभाग किया गया

देहरादून।डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्यों की 27 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने के कारण महासंघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश के समस्त शाखा मुख्यालयों पर पूर्व निर्धारित आन्दोलन कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 02.02.2026 को समस्त शाखा मुख्यालयों पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं द्वारा शासन स्तर पर 27 सूत्रीय मांगो का निराकरण न होने के कारण रोष व्यक्त किया गया व निर्णय लिया गया कि यदि शासन द्वारा प्रथम चरण आन्दोलन के अन्तर्गत 27 सूत्रीय मांगों पर सहमति व्यक्त नही की जाती है तो चरणबद्ध आन्दोलन को अगले चरण में और तेज किया जाएगा और इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उत्तराखण्ड सरकार की होगी।

प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि उत्तराखण्ड के दोनों मण्डलों (गढवाल व कुमांऊ) में 35 शाखाओं में 3800 से भी अधिक इंजीनियरों द्वारा आन्दोलन बैठकों में प्रतिभाग किया गया। जिसके क्रम में देहरादून शाखा के 250 से भी ज्यादा सदस्यों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया। देहरादून शाखा की बैठक की अध्यक्षता इं० सुजाता पाल शाखा अध्यक्ष एवं बैठक का संचालन इं० सुमित जगूडी शाखा सचिव द्वारा किया गया।

बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष इं० आर०सी० शर्मा जी प्रान्तीय महासचिव इं० वीरेन्द्र गुसांई जी, परशुएशन समिति के अध्यक्ष इं० अनिल सिंह पंवार जी, संघर्ष समिति के अध्यक्ष, इं० दिवाकर धस्माना जी, घटक संघों के प्रान्तीय अध्यक्ष इं० सी०डी० सैनी, इं० अनिल सिंह पंवार जी, इं० चितरंजन जोशी जी, इं० अजय बेलवाल जी व महासचिव, इं० ए०पी० सिंह, इं० शान्तनु शर्मा, इं० मुकेश रमोला, गढवाल मण्डल अध्यक्ष, इं० आशीष यादव, व इं० यशवन्त सिंह रावत प्रान्तीय प्रचार प्रसार सचिव, प्रान्तीय संगठन सचिव गढवाल प्रमोद नेंगी, इं० होशियार गुसांई जी, इं० शिवराज सिंह लोधीयाल जी, इं० मातबर सिंह बिष्ट, इं० दीपक बहुगुणा, इं० शरद टम्टा, इं० निर्मल नेगी, इं० पंकज बडोनी, इं० संगीता किरोला, इं० अर्चना डिमरी, इं० चन्द्रकला, इं० रिंकू सिंह, इं० विवेक पुरोहित, इं० विवेक कुमार, इं० हरीश भट्ट, भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *