उत्तराखंड

अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम ने MD को दिया धरने का नोटिस

सेवा में.

प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून।

विषय-

दिनांक 20.02.2026 से आन्दोलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में।

महोदय,

सादर संज्ञान में लाना है विगत 2 माह से उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारियों / कर्मचारियों को वेतन आहरित नहीं हुआ है जिस कारण अधिकारियों/कर्मचारियों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। इस सम्बन्ध में समिति के पूर्व पत्रांक 05/अ०क०सं०स०समिति, दिनांक 20.01.2026 द्वारा अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन/प्रस्ताव प्रेषित किया गया था, परन्तु उक्त पर कार्यवाही वर्तमान तक लम्बित है। उक्त के विरोध में आज दिनाक 11.02.2026 को उच्चाधिकार समिति की बैठक आयोजित कर सर्वसम्मिति से यह मांग की गई कि निम्न बिन्दुओं पर शीघ्र कायवाही की जाये :-

1. पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित किया जाये।

2. राजकीय विभाग घोषित होने तक वेतन/पेंशन का आहरण कोषागार से निर्गत किया जाये।

सेंटेज व्यवस्था समाप्त करते हुए पेयजल निगम कार्मिकों के अधिष्ठान व्यय का एकमुश्त प्राविधान करते हुए सचिव (पेयजल) के निवर्तन पर रखा जाये तथा प्रत्येक माह 1 तारीख को नियमित रूप से वेतन/पेंशन का भुगतान किया जाये।

वर्तमान तक उक्त मांगों पर कार्यवाही न होने के विरोध में बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा निम्नानुसार आन्दोलन कार्यक्रम का निर्णय लिया गया

1. दिनांक 20.02.2026 को प्रदेश के सभी नगर/जनपद में उत्तराखण्ड पेयजल निगम कार्मिकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा तथा माननीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन मा० मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किया जायेगा।

2. दिनाक 21.02.2026 से दिनांक 05.03.2026 तक जनपदवार क्रमिक घरना प्रधान कार्यालय, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, 11 मोहिनी रोड, देहरादून में दिया जायेगा।

3. 3. यदि दिनांक 05.03.2026 तक भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है तो दिनांक 06.03.2026 से पूरे प्रदेश में कार्मिक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जायेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन / पेयजल निगम प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *