अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम ने मुख्यालय में दिया धरना
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम ने मुख्यालय में दिया धरना
देहरादून।आज दिनांक 21.02.2026 को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून के बैनर तले पूर्व प्रस्तावित आन्दोलानत्मक कार्यक्रम के तहत प्रधान कार्यालय, 11-मोहिनी रोड़, देहरादून के मुख्यालय परिसर में धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम दिया गया। बैठक की अध्यक्षता पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के मण्डल सचिव (गढ़वाल), कुमार गौरव तथा संचालन श्री शलभ मित्तल के द्वारा की गयी।

धरना/प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित समिति के अध्यक्ष इं० जितेन्द्र सिंह देव द्वारा बताया गया कि पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित किया जाये। उक्त व्यवस्था होने तक सेंटेज व्यवस्था समाप्त करते हुए पेयजल निगम कार्मिकों के अधिष्ठान व्यय का एकमुश्त प्राविधान करते हुए सचिव (पेयजल) के निवर्तन पर रखा जाये तथा प्रत्येक माह 01 तारीख को नियमित रूप से वेतन/पेंशन का भुगतान किया जाये।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि :-
जल निगम के रसातल में जाने का कारण अधिकारियों द्वारा एक से अधिक प्रभार रखने की प्रवृत्ति है। उक्त प्रवृत्ति को तत्काल समाप्त किया जाये:-
(1) वित्त निदेशक का पद शासन से नियुक्ति का पद है, परन्तु वित्त निदेशक द्वारा शासन के दायित्व से इतर लेखाधिकारी का कार्य भी अवैध तरीके से किया जा रहा है। उक्त की उच्च स्तरीय जांच की जाए।

(2) महाप्रबन्धक (प्रशासन) एवं महाप्रबन्धक (गढ़वाल) जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व एक ही अधिकारी पर है, जिससे निर्माण विंग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा मुख्यालय सम्बन्धी कार्य में भी अव्यवस्था बनी है।
(3) मुख्य अभियन्ता (मुख्यालय) द्वारा स्वयं मुख्य अभियन्ता (जायका), मुख्य अभियन्ता (विश्व बैंक), मुख्य अभियन्ता (अमृत) एवं मुख्य अभियन्ता (गंगा) के कार्य किये जा रहे हैं। मुख्य अभियन्ता के पद ढ़ांचे में बढ़ाये जाये तथा तब तक अन्य पदों पर तत्काल वरिष्ठतम अधीक्षण अभियन्ता की नियुक्ति की जाये।
(4) प्रबन्ध निदेशक महोदय के सचिव (पेयजल) बन जाने के बाद से प्रबन्ध निर्देशक का पद रिक्त है / अतिरिक्त प्रभार पर है। अतः तत्काल प्रबन्ध निदेशक के पद पर सरकार द्वारा नियुक्ति की जाये।
11-मोहिनी रोड, देहरादून में कल से जनपदवार पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा द्वारा क्रमिक धरना दिया जायेगा, जिसके क्रम में दिनांक 23.02.2026 को जनपद के कार्मिक प्रतिभाग करेंगे तथा निर्माण शाखा एवं निर्माण मण्डल के कार्मिक भी स्थानीय इकाई के रूप में सहयोग देंगे।
आज के धरना कार्यक्रम में अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह देव, विजय खाली, लक्ष्मीनारायण भट्ट, आनन्द राजपूत, सीमा बिष्ट, वर्षा बिष्ट, बी०सी० जोशी, अभिषेक सैनी, सुप्रिया कुलश्रेष्ठ, बैजन्ती आर्या, सुमन, मोनिका, मंगल सिंह नेगी, अनिकेत शर्मा, शलभ मित्तल, जी०पी० गैरोला, विकास कुमार सैनी, संतोष कुमार, शुभम कोठारी, स्वेता आगरी, अंशु, गीता गुंसाई, वन्दना रानी, गीता भवानी, लक्ष्मी नेगी, राजीव सिंह, सचिन कुमार, आशीष चौहान, अतुल कुमार, अरूण कुशवाहा, मौ० परवेज, शिव शर्मा, अंचित पारासर एवं प्रवेश कुमार आदि वक्तावों ने अपनी बात रखी।

