ऊर्जा के तीनों निगमों ने प्रबन्ध निदेशक, निदेशक पदों दिये जा रहे सेवा विस्तार (Extension) का किया विरोध
ऊर्जा के तीनों निगमों ने प्रबन्ध निदेशक, निदेशक पदों दिये जा रहे सेवा विस्तार (Extension) का किया विरोध
विषय – ऊर्जा के तीनों निगमों में 60 वर्ष की अधिवर्षता पूर्ण करने के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक, निदेशक पदों दिये जा रहे सेवा विस्तार (Extension) की परिपाटी को समाप्त किये जाने के सम्बन्ध में।
सेवा में,
श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय,
उत्तराखण्ड शासन
देहरादून।
महोदय,
कृपया उपरोक्त विषयक आपको अवगत कराना है कि वर्तमान में ऊर्जा के तीनों निगमों में विभिन्न उच्च स्तर के पदों यथा प्रबन्ध निदेशक एवं निदेशक पदों पर 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण हो जाने के उपरान्त भी सेवा विस्तार (Extension) दिया जा रहा है इसके साथ ही निदेशकों के पदों पर भी प्रभारी व्यवस्थाएँ अमल में लाई जा रही हैं जिसका संयुक्त संघर्ष मोर्चा पुरजोर विरोध करता है क्योंकि सेवा विस्तार (Extension) व प्रभारी व्यवस्था के कारण एक ओर तो अनुभवी विभागीय अधिकारियों को निदेशकों के पदों पर नियुक्ति का अवसर समाप्त हो जाता है तथा वहीं दूसरी ओर पात्र अधिकारी/कर्मचारी ससमय पदोन्नति से वंचित रह जाता हैं।
महोदय संयुक्त संघर्ष मोर्चा के समस्त घटक दलों / एसोसिएशनों का मत है कि इस प्रकार के सेवा विस्तार (Extension) से न केवल अभियन्ता संवर्ग, लेखा संवर्ग, तकनिशियन संवर्ग के अधिकारियों / कर्मचारियों की पदोन्नति को प्रभावित करता है बल्कि सेवा विस्तार के कारण कई अधिकारी / कर्मचारियों को बगैर पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त होना पड़ता हैं जिससे सभी संवर्गों के कार्मिकों में प्रबन्धन के प्रति रोष व्याप्त रहता है तथा राज्य में औद्योगिक अशान्ति उत्पन होने की सम्भावना बनी रहती है।
अतः संयुक्त संघर्ष मोर्चा आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता है कि तत्काल प्रभाव से ऊर्जा के तीनों निगमों में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण हो जाने वाले किसी भी संवर्ग के अधिकारी/कर्मचारी का सेवा विस्तार (Extension) एवं प्रभारी व्यवस्था को समाप्त किये जाने की कृपा करें जिससे किसी भी कार्मिक की पदोन्नती में रूकावट न आ सके साथ मोर्चे का आपसे यह भी अनुरोध है कि ऊर्जा के तीनों निगमों में पूर्णकालिक / स्थाई प्रबन्ध निदेशक एवं निदेशकों के पदों की नियुक्ति प्रक्रिया अविलम्ब प्रारम्भ कराये जाने की कृपा करें। अन्यथा समस्त स्थायी अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु भी 62 वर्ष कर दी जाये।


![]()

