उत्तराखंड

विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की हुई आज महत्वपूर्ण बैठक, लिया ये निर्णय

विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की हुई आज महत्वपूर्ण बैठक, लिया ये निर्णय

देहरादून।आज विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन यमुना परियोजना की एक बैठक डाकपत्थर निरीक्षण भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन कार्यक्रम जिसके अंतर्गत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त घटक संघ के द्वारा 23 मार्च से हड़ताल प्रारंभ कर दी गई है के विषय में चर्चा हुई।

सभा में संगठन के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि सरकार महासंघ की न्याय पूर्ण मांगों पर उचित कार्रवाई शीघ्र करें। ऊर्जा निगमों में भी सभी सदस्य महासंघ से जुड़े हैं। संगठन के द्वारा पूर्व में ही प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजकर सूचित किया गया है कि अगर 1 अप्रैल 2026 तक महासंघ की समस्याओं का समाधान वार्ता के माध्यम से नहीं हुआ तो ऊर्जा निगमो के अवर अभियंता तथा पूर्ण अभियंता भी हड़ताल कार्य बहिष्कार पर जाने हेतु बाध्य होंगे।

आज की सभा की अध्यक्षता परियोजना अध्यक्ष इंजीनियर मनजीत सिंहतोमर तथा संचालन इंजीनियर राजेश चंद्र तिवारी के द्वारा किया गया।

आज की सभा में इंजीनियर संदीप रवि, विनीत कुमार, पंकज सैनी भानु प्रकाश जोशी रिंकी तोमर ,मायातोमर, अरविंद बहुगुणा, हिमांशुरावत, सीमा रानी, स्वतंत्र कुमार रितु पुलकित, अरुण कुमार, प्रकाश कुमार, राजीव कुमार ,रमेश जोशी आदि ने अपने विचाररखें।

मोर्चा की बैठक में उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा दिनांक 27 मार्च 2026 को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय पर किए जाने वाले सत्याग्रह कार्यक्रम में भी पूर्ण संख्या के साथ प्रतिभाग करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *