ऊर्जा कर्मियों ने मुख्यालय में शुरू किया सत्याग्रह, 7 अप्रैल से हड़ताल की चेतावनी
ऊर्जा कर्मियों ने मुख्यालय में शुरू किया सत्याग्रह, 7 अप्रैल से हड़ताल की चेतावनी
देहरादून।आज दिनांक 27 मार्च 2026 को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरूप उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्यालय ऊर्जा भवन पर विशाल सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज के सत्याग्रह कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर कार्तिकेय दुबे तथा संचालन श्री विनोद कवि के द्वारा किया गया।
सत्याग्रह कार्यक्रम में मोर्चा के सभी घटक संगठनों के अध्यक्ष महामंत्री तथा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए संगठन प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें। मोर्चा द्वारा गांधी जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पण करते हुए सत्याग्रह की शुरुआत की गई।
सत्याग्रह कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक इंसारूल हक , अध्यक्ष युद्धवीर सिंह तोमर, पंकज सैनी, प्रदीप कंसल, केहर सिंह, सुनील तंवर, सुनील मोगा, राजवीर सिंह ,बीरबल, दीपक शांडिल्य ,मनजीत सिंह तोमर, संजय राणा, जगदीश जोशी, विकास पुंडीर, भानु प्रकाश जोशी, देवेंद्र शर्मा, बीएम तिवारी, रेखा डंगवाल, सौरभ पांडे, एचएस रावत, अशोक सैनी, रुखसार, कंचन सोनकर, राहुल चांनना, रेखा ,सुमित्रा, मयंक चौहान ,सुरेंद्र, कुलदीप शर्मा, रविंद्र रावत, कलम सिंह चौहान, राहुल तोमर, अजय तोमर, जसवीर, कलीराम, सुंदरलाल सैनी, सावन रावत, भगवानसिंह, अशोक सैनी, मुस्तफा, रिंकी तोमर, अभिलाष यादव, पंकज नैथानी , आदि ने अपने विचार रखें।
वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि मोर्चा के साथ हुई वार्ता के जो मिनटस आफ मीटिंग जारी किए गए हैं उसमें किसी भी समस्या का कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। इन परिस्थितियों में ऐसा प्रतीत होता है कि ऊर्जा निगमों का प्रबंधन स्वयं आंदोलन को बढ़ावा दे रहा है। राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्व में भी कर्मचारियों की समस्याओं का पूर्ण समाधान किया गया है किंतु समस्याओं को उनके स्तर अथवा राज्य के उच्च स्तर पर प्रस्तुत नहीं किया गया है।
आज की सभा में वक्ताओं ने
# डाकपत्थर यमुना परियोजना भूमि हस्तांतरण के व्यावसायिक कार्य हेतु निर्गत किए गए शासनादेश को निरस्त किया जाए।
#वर्ष 2020 के बाद नियुक्त कार्मिकों को विद्युत टैरिफ सुविधा प्रदान किया जाने।
#तीनों निगमों में कार्यरत उपनल , सेल्फ हेल्प तथा आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा तब तक समान कार्य समान वेतन दिए जाने की मांग।
#पूर्व की भांति नियुक्ति पर प्रारंभिक वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने।
#वर्ष 2005 तक निकाली गई विज्ञप्तियों के सापेक्ष नियुक्त कर्मचारियों को उत्तराखंड शासन के समान पुरानी पेंशन जीपीएफ का लाभ दिए जाने की मांग|
#2600 ग्रेड वेतन में नियुक्त कर्मचारियों को प्रथम एसीपी 4600 तथा तृतीय एसीपी 6600 प्रदान किए जाने की मांग.|
#चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय एसीपी के रूप में 4600 ग्रेड वेतन प्रदान किया जाए।
#इसके अतिरिक्त मोर्चा के उन मांग पत्र में दी गई समस्याओं के विषय में कोई समाधान नहीं हुआ है अतः आंदोलन एवं हड़ताल की अंतिम रास्ता है|
मोर्चा के द्वारा दिनांक 6 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड जल विद्युत निगम मुख्यालय पर विशाल सत्याग्रह का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से 3:00 तक किए जाने तथा 3:00 से विशाल रैली उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय तक निकल जाएगी।
तब तक भी समाधान नहीं होने पर 7 तारीख की प्रथम पाली से सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
मोर्चा के संयोजक एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ऐसा प्रतीत होता है तीनों ऊर्जा निगमो के प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन है तथा कोई उचित कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।


