उत्तराखंड

ऋषिकेश, मसूरी, त्यूनी और चकराता के अस्पतालों में डीएम ने तैनात किए 34 कार्मिक

ऋषिकेश, मसूरी, त्यूनी और चकराता के अस्पतालों में डीएम ने तैनात किए 34 कार्मिक

देहरादून।जनपद देहरादून में आमजन को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले के विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में लैब टेक्नीशियन, कक्ष सेविका, वाहन चालक और पर्यावरण मित्र सहित 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती कर दी है, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

जिलाधिकारी द्वारा शहर से लेकर दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी और चकराता तक किए गए स्थलीय निरीक्षण में जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मैनपावर की कमी सामने आई थी। इसके बाद डीएम ने जिला प्रशासन स्तर से बजट स्वीकृत कर आउटसोर्स माध्यम से अतिरिक्त कार्मिक रखने के निर्देश दिए।

विभिन्न अस्पतालों में की गई तैनाती

जिला चिकित्सालय के मॉडल टीकाकरण केंद्र में डीईओ, कक्ष सेविका, पर्यावरण मित्र सहित 7 कार्मिक

उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में लैब टेक्नीशियन व अन्य स्टाफ सहित 13 कार्मिक

उप जिला चिकित्सालय मसूरी में स्वयंसेवक व पर्यावरण मित्र सहित 7 कार्मिक

एसएनसीयू कोरोनेशन अस्पताल में 2 वाहन चालक
शव विच्छेदन गृह में 1 कार्मिक

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में 2 कार्मिक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में 2 कक्ष सेविका

इन सभी कार्मिकों के वेतन की स्वीकृति जिलाधिकारी ने जिला योजना के तहत प्रदान की है।

जिला प्रशासन के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही उपनल, पीआरडी और अन्य माध्यमों से कार्यरत कार्मिकों के मार्च 2027 तक सेवाविस्तार को भी मंजूरी दे दी गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *