डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर 1 अप्रैल से आवश्यक सेवा भी हड़ताल पर
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर 1 अप्रैल से आवश्यक सेवा भी हड़ताल पर।
पेयजल निगम घटक संघ ने भी जारी की हड़ताल की अपील
देहरादून।सम्मानित साथियों जैसा की आप सभी भिज्ञ ही है कि डिप्लोमा इंजीनियर की 27 सूत्रीय मांगों के निराकरण न होने के कारण उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आव्हान पर तृतीय चरण के कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के समस्त राजकीय विभाग के सदस्य दिनाँक 23.03.2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संघ के पत्रांक 34/ संगठन दिनांक 17.03.2026 द्वारा पेयजल सचिव को संबोधित पत्र में पेयजल निगम के अतिआवश्यक विभाग होने के कारण दिनाँक 01.04.2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना प्रेषित की गई है।

उक्त के ही क्रम में सभी साथियों से हड़ताल पर जाने के लिए घोषणा-पत्र मांगे गए थे एवं वर्तमान समय तक 80 प्रतिशत घोषणा-पत्र सदस्यों द्वारा कार्यालय में जमा करा दिये गये है। अवशेष 20 प्रतिशत घोषणा-पत्र के साथ ही विभिन्न कार्यों हेतु कार्यालय द्वारा निर्गत समस्त माप पुस्तिका एवं कार्यादेश बुक कार्यालय में दिनांक 31.03.2026 तक जमा करते हुए उसकी सूचना संघ / महासंघ के शाखा अध्यक्ष / सचिव को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। साथियों शासन का हमारी मांगों के प्रति वर्तमान समय तक सकारात्मक दृष्टिकोण ना होने के कारण संघर्ष कार्यक्रम की अवधि उम्मीद से कहीं ज्यादा होने के आसार हैं, जिस कारण हमें उक्त संघर्ष हेतु किसी भी परिस्तिथियों के लिए तैयार रहना है। दिनाँक 01.04.2026 से संघ के समस्त सदस्य पूर्व निष्ठा एवं समर्पण भाव से अनिश्चितकालीन हड़ताल रूपी यज्ञ में अपनी आहूति देकर महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा आहूत आंदोलन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का कष्ट करेंगे।

