केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले सीएम धामी
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले सीएम धामी
दिल्ली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर कुम्भ मेला, जनवरी 2027 के दृष्टिगत हरिद्वार नगर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में लाइनों के भूमिगतिकरण एवं प्रणाली को स्वचालित किए जाने हेतु प्रथम चरण में ₹325 करोड़ तथा शेष लगभग ₹425 करोड़ द्वितीय चरण में अनुमोदित किए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरिद्वार में घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शहरी अवसंरचना के विकास हेतु सहयोग, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को मोदीपुरम (मेरठ) से आगे हरिद्वार तक विस्तारित किए जाने और देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देने पर केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखण्ड का उत्पाद बद्री गाय का घी भी उपहार स्वरूप भेंट किया।

