राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ की 10 अप्रैल को होगी महत्वपूर्ण बैठक, ये है कारण?
दिनांक 10 अप्रैल 2026 को महत्वपूर्ण बैठक सूचना
देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ के सभी पदाधिकारी को सूचित किया जाता है कि राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ के 10 सूत्रीय मांग पत्र, जिसमें मुख्य मांग संविदा,उपनल, दैनिक, विशेष श्रेणी, अंशकालिक पीटीसी, तदर्थ श्रमिकों के नियमितीकरण एवं अन्य 9 मांगों पर सरकार/शासन स्तर पर कोई सकारात्मक कार्यवाही न किए जाने के कारण, आगामी कार्यक्रम एवं आंदोलन की रणनीति हेतु दिनांक 10 अप्रैल 2026 को रोडवेज संयुक्त परिषद कार्यालय 66 गांधी रोड देहरादून में प्रातः 10:30 बजे बैठक आहूत की गयी है। सभी पदाधिकारियो एवं महासंघ के सभी घटक संघ के अध्यक्ष, महामंत्री, महासचिवों एवं गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के प्रभारी अध्यक्षों से अनुरोध है कि बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का कष्ट करेंगे ।

