उत्तराखंड

इन अभियंताओं को मिला नोटिस, सेवा समाप्ति की चेतावनी

विषय : उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सदस्यों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राजकीय कार्यों को बाधित किय जाने के कारण स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में।

श्री/श्रीमती/कु० सौरभ सिंह तडियाल, कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) द्वारा अधिशासी अभियन्ता, अवस्थापना खंड डाकपत्थर

अवगतनीय है कि आप द्वारा दिनांक 23.03.2026 से निरन्तर अपनी मांगों के सम्बन्ध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके कारण राज्य के राजकीय निर्माण कार्य बाधित हो रहे हैं। साथ ही उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के कतिपय सदस्यों द्वारा अत्यन्त महत्वपूर्ण गतिमान राजकीय कार्यों को रोका भी जा रहा है, जो कदाचित राजकीय हित में नहीं है। आप द्वारा इस प्रकार का व्यवहार उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली-2002 के प्रस्तर-5-क (2) का उल्लंघन है। विभाग में आपकी नियुक्ति माह 09/2024 में हुयी है तथा आपके नियुक्ति पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि आपको 02 वर्षों के लिए परिवीक्षा अवधि पर रखा जायेगा।

अतः राजकीय कार्यों में बाधा डालने तथा उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली-2002 के प्रस्तर-5-क (2) का उल्लंघन किये जाने हेतु क्यों न आपकी परिवीक्षा अवधि समाप्त करते हुये आपकी सेवायें सदैव के लिए समाप्त कर दी जायें। उपरोक्त के कम में अपना स्पष्टीकरण तत्काल इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *