उत्तराखंड

सार्वजनिक निगमों के कार्मिकों में आक्रोश

सार्वजनिक निगमो के कार्मिकों में आक्रोश

देहरादून।आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य निगम कर्मचारी/ अधिकारी महासंघ की बैठक गांधी रोड, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय में की गई।

जिसकी अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष श्री दिनेश पंत जी द्वारा की गई तथा संचालन महासचिव श्री श्याम सिंह नेगी जी द्वारा किया गया।

बैठक में वक्ताओं द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया गया कि 20- 25 वर्षों से कार्यरत विशेष श्रेणी,आउटसोर्स, पी ,टी ,सी, संविदा, दैनिक , उपनल कार्मिकों के नियमितीकरण के लिए सार्वजनिक उद्योग विभाग द्वारा आदेश करने में हीला हवेली की जा रही है। जबकि शासन द्वारा राज्य कार्मिकों के लिए दिसंबर 2025 में आदेश निर्गत किया जा चुके हैं।

बैठक में आक्रोश व्यक्त करते हुए महासंघ के अध्यक्ष श्री दिनेश पंत द्वारा कहा गया कि शासन स्तर पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ द्वारा दिए गए 10 सूत्रीय मांग पत्र पर लगातार अनदेखी की जा रही है।

कार्मिकों के आक्रोश को देखते हुए निर्णय लिया गया कि दिनांक 16.4.2026 को उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में प्रेस वार्ता मैं आंदोलन की घोषणा की जाएगी। तथा वन निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी उजागर किया जाएगा।

महासंघ में उत्तराखंड भंडार निगम कर्मचारी संघ व मंडी परिषद कर्मचारी संघ की उपस्थिति स्वीकार करते हुए प्रतिनिधित्व देने पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में परिवहन निगम, वन विकास निगम, जीएमबीएन, केएमवीएन, जल संस्थान, मंडी परिषद के प्रतिनिधि उपस्थित थे। श्री बीएस रावत, श्री राजेश रमोला, श्री सतपाल रावत, श्री टी एस बिष्ट, श्री दिवाकर साईं, श्री राजेंद्र राणा, श्री दिलीप सिंह, श्री अनिल भट्ट, श्री चमकेश कुमार, श्री जीवानंद भट्ट, श्री भूपेंद्र बुटोला, श्री कैलाश पनौली, श्री युद्धवीर नेगी, श्री विवेक कुमार, श्री अमित सिंह श्री घनश्याम चौहान इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *