उत्तराखंड

ऊर्जा निगम नहीं हो रहा टस से मस, अभियंताओं के लटके प्रमोशन

सेवा में,

प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड, वि०का०वि० गबर सिंह ऊर्जा भवन देहरादून

विषय: 26 जुलाई 2025 को ऊर्जा के तीनों निगमों की विभागीय चयन समिति की बैठक में 30 जून 2026 तक हाने वाली परिणामी रिक्तियों को सम्मिलित करते हुये पदोन्नति हेतु संस्तुती के सापेक्ष अवशेष अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए जाने के संबंध में।

महोदय,

कृपया उपरोक्त विषयक आपको अवगत करना है कि 26 जुलाई 2025 को उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड़ मुख्यालय में आदरणीय मुख्य सचिव एंव अध्यक्ष (उपाकालि / पिटकुल / यूजेवीएनएल) महोदय की अध्यक्षता में ऊर्जा के तीनों निगमों की विभागीय चयन समिति की बैठक हुई थी जिसमें 30 जून 2026 तक हाने वाली परिणामी रिक्तियों को सम्मिलित करते हुये ऊर्जा के तीनों निगमों के कुल 27 पदों के सापेक्ष अधिकारियों की विभागीय चयन समिति की बैठक के निर्णय के फलस्वरुप पदोन्नति की संस्तुती की गई थी। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रसारित इन 27 पदों पर पदोन्नति की सूचना को एसोसिएशन एंव समस्त सदस्यों द्वारा खूब सराहा गया था।

महोदय, आपके संज्ञान में लाना है कि उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में मुख्य अभियन्ता स्तर-1, मुख्य अभियन्ता स्तर-2, मुख्य अभियन्ता स्तर-2 (परिणामी चयन), अधीक्षण अभियन्ता व अधीक्षण अभियन्ता (परिणामी चयन) के संस्तुती युक्त कुछ पदों पर कतिपय कारणों से पदोन्नति आदेश जारी नहीं हो पायें है जिसके लिये उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन आपसे विनम्र अनुरोध करती है कृपया संस्तुती युक्त उक्त संगत पदों पर पदोन्नति आदेश अतिशीघ्र जारी करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *