उत्तराखंड

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने की वेतन भुगतान की माँग

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने की वेतन भुगतान की माँग

देहरादून।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड का एक प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवँ प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी के नेतृत्व में अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों के वेतन बजट स्वीकृति के सम्बंध में आज शिक्षा निदेशालय में अपर निदेशक (महानिदेशालय) से वार्ता हेतु मिला तथा अविलंब वेतन बजट स्वीकृत करने की माँग की गई तथा इस संबंध में एक पत्र भी महानिदेशक के माध्यम से सचिव शिक्षा को प्रेषित किया गया ।

अपर निदेशक से हुई वार्ता में अवगत कराया गया कि अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों को मार्च से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है और अप्रैल में दो महीने पूर्ण होने जा रहे हैं जिससे अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति हो गई है जिस पर अपर निदेशक (महानिदेशालय ) के द्वारा इस संबंध में वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है आज की वार्ता में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल, ज़िला मंत्री विजयपाल सिंह जगवाण,वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, महावीर सिंह मेहता, संयुक्त मंत्री गिरीश सेमवाल सम्मलित थे ।
सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *