टिहरी में बड़ा हादसा, चंबा-कोटी नैल मार्ग पर खाई में गिरी यूटिलिटी, कई लोग सवार
टिहरी में बड़ा हादसा, चंबा-कोटी नैल मार्ग पर खाई में गिरी यूटिलिटी, कई लोग सवार
टिहरी। जनपद के चंबा-कोटी नैल मार्ग पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक यूटिलिटी पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन में करीब 9 से 10 लोग सवार थे। अब तक 2 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि बाकी यात्रियों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी….

