उत्तराखंड

हरिद्वार डीएम ने ये महत्वपूर्ण आदेश किए जारी

हरिद्वार डीएम ने ये महत्वपूर्ण आदेश किए जारी

हरिद्वार।शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है।

उन्होंने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक विद्यालय का समय प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं 7:30 बजे से 12:30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगे।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में व्यवस्था सुनिश्चित रखे एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाई जाए, ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव हो,सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रखी जाए,छात्रों को हीटवेव से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *