उत्तराखंड

विभिन्न मांगों को लेकर जल संस्थान कर्मी 15 व 16 मई को मुख्यालय में देंगे धरना

सेवा में,

मुख्य महाप्रबन्धक,

उत्तराखण्ड जल संस्थान,

जल भवन, बी-ब्लॉक,

नेहरू कॉलोनी, देहरादून।

विषय-

उत्तराखण्ड जल संस्थान विभाग के राजकीयकरण किये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपरोक्त विषयक सादर अवगत कराना है कि उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय शासन स्तर पर कई वर्षों से लम्बित हैं, जिसके लिए उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन विगत कई वर्षों से प्रयासरत है। विभाग के राजकीयकरण एवं अन्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु संगठनों द्वारा कई बार अपने-अपने स्तर से धरना प्रदर्शन एवं रैलियों का आयोजन भी किया गया है। संगठनों द्वारा किये गये पृथक-पृथक संघर्ष से अपेक्षित कामयाबी हासिल नहीं हो पायी। वर्तमान में शासन द्वारा पेयजल योजनाओं का रख-रखाव एवं राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को अन्य एजेंसियों के माध्यम से कराये जा रहे हैं, जो कि जल संस्थान के अस्तित्व को समाप्त करने का प्रयास है, जिससे भविष्य में कार्मिकों/अधिकारियों एवं पेंशनरों को वेतन भत्ते / पेंशन आदि का भुगतान भी समय से नहीं हो पाऐगा, जिसके कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। दिनांक 22.04.2026 को उत्तराखण्ड जल संस्थान, कर्मचारी संगठन उत्तराखण्ड प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि दिनांक 14.05.2026 तक विभाग के राजकीयकरण एवं अन्य मांगों के सम्बन्ध में कोई कार्यवाही न किये जाने पर दिनांक 15.05.2026 से दिनांक 16.05.2026 तक मुख्य महाप्रबन्धक कार्यालय, जल भवन, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में 02 दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। तत्पश्चात् धरना समाप्ति के बाद बैठक आहूत कर अगले कार्यक्रम की रणनीति तय की जायेगी। उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन आशा करता है कि विभाग के राजकीयकरण एवं कर्मचारियों की अन्य प्रमुख मांगो पर दिनांक 14.05.2026 तक आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे। कोई सकारात्मक कार्यवाही न किये जाने के फलस्वरूप कर्मचारी संगठन दिनांक 15.05.2026 से मुख्यालय में धरना प्रदर्शन के लिये बाध्य होंगे जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शासन/प्रबन्धक पक्ष का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *