Uttaranchal Power Engineers Association: कार्तिकेय दुबे बने पावर इंजीनियर्स एसो. के अध्यक्ष, मुकेश कुमार महासचिव

0
Screenshot_20260509_071207_WhatsApp

Uttaranchal Power Engineers Association: कार्तिकेय दुबे बने पावर इंजीनियर्स एसो. के अध्यक्ष, मुकेश कुमार महासचिव

देहरादून।उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के 26वें वार्षिक महाधिवेशन के दिन नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कार्तिकेय दुबे को अध्यक्ष और मुकेश कुमार को महासचिव चुना गया। महाधिवेशन में विद्युत वितरण क्षेत्र के निजीकरण का विरोध भी किया गया।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष युद्धवीर तोमर ने वर्तमान में देशव्यापी विद्युत वितरण क्षेत्र में निजीकरण के लिए प्रस्तावित इलेक्ट्रीसिटी अमेंडमेंट बिल-2020 और स्टैंडर्ड बीडिंग डॉक्यूमेंट के प्रस्ताव का विरोध किया। साथ ही राज्य के तीनों ऊर्जा निगमों के एकीकरण, समस्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था, नियमित पदों पर नियमित भर्ती, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और ऊर्जा निगमों के लिए पूर्ववर्ती 9, 14, 19 वर्षों के समयबद्ध वेतनमान को लागू करने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *