उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी से मुलाकत की

आज दिनांक 18/05/2026 को राज्य निगम कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के सूक्ष्म प्रतिनिधि मण्डल द्वारा उत्तराखण्ड सचिवालय मे प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री दीपक जोशी तथा महा सचिव निर्वाचित होने पर श्री राजेन्द्र रतूड़ी को पुष्पगुच्छ भेंट देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की गयी तथा उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर उनके कुशल नेतृत्व में कर्मचारियों की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर श्री सूर्य प्रकाश राणाकोटी / श्री नंदलाल जोशी / श्री अजय कान्त शर्मा / श्री ग्रमीत सिंह / श्री प्रेम सिंह चौहान / श्री अरविन्द पयाल / श्री रवि नन्दन/श्री बलेश कुमार /श्री सुन्दरराम / श्री बिपिन बडोनी एवं श्री कुनाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *