उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के आह्वान पर जल संस्थान के समस्त संगठनों की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के आह्वान पर उत्तराखंड जल संस्थान के समस्त संगठनों की बैठक देहरादून में आहूत की गयी जिसमें डिप्लोमा इंजीनियर संघ उत्तराखंड प्रदेश पेयजल तकनीकी फील्ड मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन तथा उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश कर्मचारियों की बैठक संगठन भवन देहरादून में संपन्न हुई जिसमें विभाग के राजकीय कारण एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सभी संगठनों को एकजुट होने पर बल दिया गया जिसमें सभी संगठनों के पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव नंदलाल जोशी ने संयुक्त मोर्चे के गठन पर अपनी असहमति व्यक्त की तथा यह सुझाव दिया कि तीनों संगठनों को भंग करके नया संगठन बनाया जाए जब के डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रदेश महासचिव श्री जयपाल सिंह चौहान जी ने संयुक्त मोर्चा बनने पर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया पेयजल तकनीकी फील्ड ऑब्लिक मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन के प्रांतीय प्रतिनिधि विमल कुमार जी द्वारा भी असहमति व्यक्ति की गई तथा नया संगठन बनाने पर जोर दिया गया जबकि उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी एवं प्रदेश महासचिव श्याम सिंह नेगी राजकीय कारण की लड़ाई हेतु संयुक्त मोर्चा बनाकर राजकीय कारण के लिए एवं विभाग की अस्तित्व को बचाने के लिए पूर्व से ही संघर्षरत है तथा संगठन की पहल पर ही उक्त बैठक आयोजित की गई लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया तत्पश्चात उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने अपनी कोर कमेटी की बैठक की तथा सभी कर्मचारियों और पदाधिकारी से प्रस्ताव मांगे कि आंदोलन की अगली रणनीति किस प्रकार तय की जाए बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री लाल सिंह रौतेला मंडल अध्यक्ष उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन श्री प्रवीण सैनी मंडल महामंत्री श्री शिशुपाल सिंह रावत ऋषिकेश से श्री निशु शर्मा हरिद्वार से अमित कुमार रिंकू अनिल भट्ट कमलेश्वर पेटवाल श्रीमती शाकंभरी रावत अनिल कुमार धूम सिंह सोलंकी रघुवीर सिंह रावत अंकित कुमार दिनेश कुमार आशीष तिवारी आदि सभा में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *