आज राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई
देहरादून।आज राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की कार्यकारिणी बैठक महासंघ के अध्यक्ष श्री दिनेश पंत जी की अध्यक्षता में 66 गांधी रोड स्थित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में विभिन्न निगमों के कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महासंघ द्वारा पूर्व में शासन एवं राज्य सरकार को प्रेषित मांग-पत्र पर यदि आगामी 21 दिनों के भीतर कर्मचारियों के हित में कोई सकारात्मक एवं ठोस निर्णय/कार्यवाही नहीं की जाती है, तो राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार करने के लिए बाध्य होगा।
महासंघ के आह्वान पर प्रस्तावित कार्यबहिष्कार में प्रदेश के लगभग 9 निगमों के कर्मचारी सम्मिलित होंगे। इसमें उपनल, विशेष श्रेणी, संविदा, पीटीसी, अंशकालिक तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों सहित विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारी भाग लेंगे।
बैठक में अध्यक्ष श्री दिनेश पंत, महासचिव श्री श्याम सिंह नेगी, श्री टी.एस. बिष्ट, श्री मुकेश नैथानी, श्री दिवाकर शाही, श्री जीवानन्द भट्ट, श्री राजेंद्र राणा, श्री अनिल भट्ट, श्री राजेश रमोला, श्री शिशुपाल रावत, श्री प्रेम सिंह रावत, श्री लाल सिंह रौतेला, श्री नमन शर्मा सहित अनेक कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

