उत्तराखंड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल ने पेयजल निगम के सहायक अभियंता जयंक पांडेय की कार्यशैली की जमकर तारीफ, MD को लिखा पत्र

प्रेषक,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल

सेवा में,

प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, 11-मोहनी रोड़, देहरादून

संख्या-

भ-162/2026

दिनांक: मई 28, 2026

विषयः-

अस्थाई निर्माण इकाई (मुख्यालय), उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में।

महोदय,

अवगत कराना है कि उक्त कार्यदायी संस्था द्वारा विगत कुछ वर्षों से मेरे क्षेत्राधिकार में पुलिस विभाग के निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति उच्च स्तरीय है तथा कतिपय योजनाएँ निर्माण पूर्ण होने के उपरान्त हस्तगत की जा चुकी है। इस कार्यदायी संस्था के अभियन्ताओं द्वारा कार्यों की मॉनेटरिंग एवं क्रियान्वयन उच्च स्तरीय तकनीक से किया जाता रहा है। उल्लेखनीय है कि इस कार्यदायी संस्था के सहायक अभियन्ता श्री जयॉक पाण्डे द्वारा विभागीय हित में उच्च तकनीकी कार्य कौशल द्वारा कार्यों की गति को द्रुत किया जाता है। पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निर्माणाधीन योजनाओं का औचक निरीक्षण किया जाता रहा है। सम्पूर्ण कार्य मानको एवं विशिष्टियों के अनुरूप उत्कृष्ट पाये गये। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों को इस कार्यदायी संस्था द्वारा कडाई से पालन करते हुए कार्यों का सुचारू सम्पादन कराया गया है।

अतः अनुरोध है कि भविष्य में प्रस्तावित निर्माण कार्यों को भी इसी कार्यदायी संस्था से करवाने पर विचार करें, ताकि विभागीय छवि एवं कार्यों की गुणवत्ता उत्कृष्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *