पेयजल निगम के सहायक अभियंता जयंक पांडेय ने बढ़ाया पेयजल निगम का मान,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा ने MD, पेयजल निगम को लिखा पत्र
सेवा में,
दिनांक-06-2026.
प्रबन्ध निदेशक,
उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, 11 मोहनी रोड, देहरादून।
विषयः-
अस्थाई निर्माण इकाई (मुख्यालय) उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में।
महोदय,
अवगत कराना है, कि उक्त कार्यदायी संस्था द्वारा विगत कुछ वर्षों से मेरे क्षेत्राधिकार में पुलिस विभाग में निर्माण कार्य कराये जा रहे है। कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति उच्च स्तरीय है, तथा कतिपय निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरान्त हस्तगत कराये जा चुके है। उक्त कार्यदायी संस्था के अभियन्ताओं द्वारा कार्यों की मॉनेटरिंग एवं कियान्वयन उच्च स्तरीय तकनीक से किया जा रहा है। यह भी उल्लेखनीय है, कि इस कार्यादायी संस्था के सहायक अभियन्ता श्री जयॉक पाण्डे द्वारा विभागीय हित में अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग करते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों को उच्च तकनीकी दक्षता से समय पर पूर्ण कराया जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर प्रचलित निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षक किया जाता रहा है। उक्त कार्यदायी संस्था द्वारा किये गये सम्पूर्ण कार्य मानकों एवं विशिष्टियों के अनुरूप उत्कृष्ट पाये गये है। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का इस कार्यदायी संस्था द्वारा कड़ाई से पालन करते हुए निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से सम्पादित कराया गया है।


