उत्तराखंड जलसंस्थान कर्मचारी संगठन की पेयजल सचिव से महत्वपूर्ण वार्ता संपन्न
उत्तराखंड जलसंस्थान कर्मचारी संगठन की पेयजल सचिव से महत्वपूर्ण वार्ता संपन्न
देहरादून, दिनांक: 08 जून 2026।आज दिनांक 08/06/2026 को **’उत्तराखंड जलसंस्थान कर्मचारी संगठन’ (उत्तराखंड प्रदेश)** का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल श्याम सिंह नेगी प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित तिथि/समय के अनुसार पेयजल सचिव, उत्तराखंड शासन श्री रणवीर सिंह चौहान जी से सचिवालय में बैठक एवं वार्ता हुई। बैठक में जल संस्थान के ** राजकीय करण** तथा कर्मचारियों व श्रमिकों से जुड़े विभिन्न संवेदनशील मुद्दों पर बेहद सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई।
वार्ता के मुख्य बिंदु और निर्णय:
* **जल संस्थान का राज्यीकरण:** राजकीयकरण के मुख्य मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए पेयजल सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान जी ने संगठन को अवगत कराया गया कि विभाग को निर्देशित कर दिया गया है कि विगत 5 वर्ष के विवरण सहित प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करें। शासन स्तर से प्रस्ताव को अनुमोदन/स्वीकृति हेतु **वित्त विभाग** को भेजा जाएगा।
* **पेयजल योजनाओं के हस्तांतरण पर रोक की मांग:** प्रतिनिधिमंडल ने सचिव महोदय को अवगत कराया कि उत्तराखंड जल संस्थान की जो पेयजल योजनाएं ‘उत्तराखंड पेयजल निगम’ एवं अन्य बाहरी एजेंसियों को राजस्व वसूली व रखरखाव हेतु हस्तांतरित की जा रही हैं, उन आदेशों को जनहित और कर्मचारी हित में तत्काल निरस्त किया जाए। इस पर सचिव महोदय ने आश्वस्त किया कि **दोनों विभागों के मुखियाओं (HODs) के साथ संयुक्त बैठक** कर इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा।
* **अंशकालिक PTC श्रमिकों का वेतन व नियमितीकरण:** संगठन द्वार सचिन महोदय सचिव महोदय के संज्ञान में लाया कि ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत जो योजनाएं पेयजल निगम को ट्रांसफर की गई हैं, उन योजनाओं में मे कार्यरत अंशकालिक PTC श्रमिकों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। संगठन ने मांग की कि नियमितीकरण की कार्रवाई होने तक इन्हें **श्रम न्यायालय के निर्धारित मानकों के अनुसार मासिक पारिश्रमिक** दिया जाए। सचिव महोदय ने इस पर दोनों विभागों के मुखियाओं को प्रस्ताव के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में
1. **श्री श्याम सिंह नेगी** – प्रदेश महामंत्री,
2. **श्री प्रवीण सैनी** – मंडल अध्यक्ष, गढ़वाल मंडल
3. **श्री शिशुपाल सिंह रावत** – मंडल महामंत्री, गढ़वाल मंडल
4. **श्री लाल सिंह रौतेला** – प्रदेश कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड प्रदेश
5. **श्री रघुवीर सिंह रावत** – शाखा अध्यक्ष, हरिद्वार
6. **श्री अमित कुमार** – शाखा सचिव, हरिद्वार
7. **श्री अनिल भट्ट** – सदस्य/प्रतिनिधि, देहरादून शाखा
8. **श्री संजय कुमार** – सदस्य/प्रतिनिधि, देहरादून शाखा
9. **श्रीमती शकुंबरी देवी** – सचिव, देहरादून शाखा


