उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने दिया जल संस्थान मुख्यालय में धरना
उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने दिया जल संस्थान मुख्यालय में धरना
पूरे प्रदेश से जल संस्थान कर्मी मुख्यालय पहुंचे
उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आहवान पर आज दिनांक 25.06.2026 को जल संस्थान मुख्यालय, जल भवन, बी-ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में प्रातः 11:00 बजे जल संस्थान के राजकीयकरण को लेकर प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ, जिसमें मोर्चे में सम्मिलित समस्त घटक संगठनों के सैकडों अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। धरना कार्यक्रम में देहरादून, हरिद्वार, देवप्रयाग, चम्पावत, नैनीताल, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, हल्द्वानी, कालसी, त्यूणी, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, अनुरक्षण खण्ड, लालकुंआ, श्रीनगर, पौड़ी, कोटद्वार, टिहरी आदि शाखाओं के अधिकारी / कर्मचारी सम्मलित हुये।
मोर्चे के सलाहकार श्री गजेन्द्र कपिल द्वारा समस्त कर्मचारियों का आह्वान किया यदि विभाग का अस्तित्व बचाना है तो सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एक जुट होकर राजकीयकरण की लड़ाई लडनी होगी अन्यथा आने वाले समय में विभाग के सम्मुख वित्तीय संकट उत्पन्न होगा तथा इसका प्रतिकूल प्रभाव कार्मिको को होने वाले भुगतानों पर पडेगा।
मोर्चे के मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा अपने सम्बोधन में अवगत कराया कि जल संस्थान का राजकीयकरण अथवा ट्रेजरी से वेतन, पेंशन एवं अन्य देयों का भुगतान सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रमुखता से लडाई लडी जायेगी, इस से कम पर किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नही होगा।
मोर्चे के सलाहकार श्री जयपाल सिंह चौहान द्वारा सभी लोगो को आश्वस्त किया गया कि उत्तराखण्ड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियरस संघ के समस्त अभियन्तागण श्री मोर्चे के साथ है। मोर्चे द्वारा जो आह्वन किया जायेगा समस्त अभिरून्तागण कन्धे से कन्धा मिला कर सहयोग प्रदान करेगा।
आज अपरान्ह 1:00 बजे मुख्य महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा मोर्चे को वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया। मोर्चे के प्रतिनिधिमण्डल एवं अन्य सदस्यगणों द्वारा वार्ता में प्रतिभाग किया। मोर्चे द्वारा मुख्य महाप्रबन्धक से अनुरोध किया विभाग का हित केवल राजकीयकरण में ही है, इस पर जल संस्थान प्रबन्धक पक्ष को भी अपेक्षित सहयोग प्रदान करना चाहिये। मुख्य महाप्रबन्धक द्वारा प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया गया कि उनकी भावनाओं से शासन को अवगत करा दिया जायेगा। मुख्यालय स्तर से भी पूर्व में राजकीयकरण के सम्बन्ध में विस्तृत तथ्यों सहित प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। इस सन्दर्भ में पुनः प्रस्ताव यथाशीघ्र शासन को प्रेषित कर दिया जायेगा।
बैठक में संयुक्त मोर्चा के सलाहकार, श्री गजेन्द्र कपिल, श्री जयपाल सिंह चौहान, श्री विनोद कुमार वर्मा, संयोजक-श्री मेहरालाल, श्री गिरीशचन्द्र जोशी, सह संयोजक श्रीमती मोनिका रावत, श्री यशवन्त सिंह, श्री राघवेन्द्र डोभाल, श्री ज्योति कोटनाला, श्री विमल भण्डारी, श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री अरविन्द कुमार, श्री गगन शर्मा, श्री सुदीप रावत, श्री संजीव शर्मा, श्री विजय कुमार, श्री अवनीश कुमार के अतिरिक्त श्री कुनाल शर्मा, श्री मनोज कुमार, श्री कमलेश, श्री घनश्याम रवि, श्रीमती आशा बिष्ट, श्रीमतो ममता रावत, श्रीमती रजनी नौटियाल, श्रीमती प्रियंका प्रकाश, श्रीमती कंचन कौशिक, श्री अवनीश, श्री संजय शर्मा, श्री कुलदीप, श्री विकास गोस्वामी, श्री ललित मोहन, श्री शेखर जोशी, संजय कुमार, श्री प्रदीप थपलियाल, श्री संदीप रावत, श्री दाताराम रयाल, श्री दलीप सिंह रावत, श्री सुधीर चौधरी, श्री सुदीप रावत, श्री कमल सैनी, श्री आदेश कुमार, श्री भूपेन्द्र कुमार, श्री कुलदीप सैनी, श्री विकास गोस्वामी, श्री मागेंराम, श्रीमती अमिता असवाल, श्री पंकज ममंगाई, श्री अतुल तोमर, श्री ललित कुमार, श्री प्रकाश सिंह लोधी, श्री सुधीर काला, श्री अमित पाण्डे, श्रीमति कीर्ति बंसल, श्री सोनम कबटीयाल, श्री सुभाष बहुगुणा, श्री विकास भट्ट, श्री नीरज रौथाण, श्रीमती सपना, श्रीमती वन्दना, श्री विशाल, श्री शुभम भट्ट, श्री राहुल, श्री विरेन्द्र राणा, श्री प्रदीप थपलियाल, श्री अंकित ममगाई, श्री मोती सिंह, श्री सुनील नेगी, श्री हरभजन, श्री संजय, श्री देवेन्द्र कुमार, श्री कमलेश, श्री दीपराज तोपवाल, श्री राजेन्द्र पंवार, श्री जगजीवन, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती अंजली, श्रीमती रेखा, श्री मनोज कुमार, श्री संजय कुमार अपर सहायक अभियन्ता, श्रीमती आयुषी वर्मा, श्री आनन्द सिंह नेगी, श्री महादेव नेगी, श्री राहुल, श्री दिगम्बर प्रसाद, श्री सतवीर राणा, श्रीमती रविना पंवार, श्री जयपाल सिंह रावत, श्री मनवीर कण्डारी, श्री राकेश पंवार, श्री रवि गैरोला, श्री आकाश नेगी, श्री विजेन्द्र चौहान, श्री कुणाल वर्मा, कु० कु० शिवानी, श्री सुखवीर सिंह, श्री पूर्ण बहादुर, श्री मुकेश, श्री विनोद पयाल, श्री सन्दीप जोशी, श्री सुमित पंवार, श्री देवेन्द्र बडोनी, श्री सुरेन्द्र राणा आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


